हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज उत्तराखंड शिक्षा परिषद रामनगर के द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें आदर्श बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहादरपुर जट के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया हाईस्कूल परीक्षा में प्राची चौहान D/O शिव कुमार ने 435/500 मे से 87% मनप्रीत D/O प्रमोद कुशवाहा ने 434/ 500 में से 86.40 % और सुमित कुमार ने 404/500 अंक प्राप्त कर 80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया कुल 185 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 151 छात्र-छात्राएं पास हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम 82 प्रतिशत रहा विद्यालय में 48 बच्चों ने प्रथम स्थान 73 बच्चों ने द्वितीय स्थान और 30 बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस महान उपलब्धि के बारे में चौहान ने बताया कि वर्ष भर के दौरान शिक्षण सत्र में विभन्न कारणों से इतनी ज्यादा छुटटी होती थी कि छात्रों का कोर्स पूरा कराना कॉलेज प्रबन्धन के लिये किसी चुनौती से कम नही था, मगर दिन रात एक करके कॉलेज स्टाफ ने अभिभावक को  आखिरकार बेहतर परिणाम देने में सफलता प्राप्त की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours