(प्रियवीर सिंह) हरिद्वार। जनपद चमोली अग्निशमन सप्ताह* -14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे बन्दरगाह में फोर्ट स्टीफेन नामक जहाज जिसमें युद्ध सामग्री, टनो विस्फोटक पदार्थ, रूई तथा करोड़ों रूपये का सोना लदा हुआ था, प्रातः काल में 2 बजे के लगभग इसमें आग लग गयी थी, अकलजेन्डा डाक फायर स्टेशन तथा कानेक ब्रिज फायर स्टेशन से फायर टैण्डर में अग्निशमन कार्य करने के दौरान 66 अधिकारी/कर्मचारयों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। तब से भारत सरकार ने 14 अप्रैल अग्निशमन सेवा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया था, जो कालान्तर में 14-20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाये जाने लगा है।
इसी उपलक्ष्य पर आज दिनांक 14.4.2018 को पुलिस अधीक्षक चमोली सुश्री तृप्ति भट्ट महोदय द्वारा फायर स्टेशन गोपेष्वर में *‘अग्निशमन सेवा सप्ताह‘* के उद्घाटन समारोह के अवसर पर विगत वर्ष देश में शहीद हुए सभी 20 फायर कर्मियों को श्रद्धान्जलि दी। अग्निषमन सेवा सप्ताह की थीम *‘'आग से हानि राष्ट्रीय नुकसान-आइए मिलकर अग्नि सुरक्षा उपायों को अपनाऐं'‘* के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराते हुये उपस्थित सभी कर्मियों को आग से होने वाले प्राकृतिक, आर्थिक, वन सम्पदा सम्बन्धी नुकसान के बारे में अवगत कराया, तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर रहने, कहीं भी आग की सूचना मिलने पर कम से कम समय में तत्काल घटना स्थल पर पहुॅचकर आग पर काबू पाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी चमोली श्री हरबंश सिंह ,प्रतिसार निरीक्षक श्री मातवर सिंह रावत,एफ.एस.ओ. गोपेश्वर, थानाध्यक्ष गोपेश्वर श्री कुन्दन राम, आदि समस्त फायर कर्मियों द्वारा शहीदों फायर कर्मियों को श्रद्धान्जलि दी गयी ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours