हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान प्रधान सम्पादक) हरिद्वार। मोर शब्द का उल्लेख करते ही हमें नीले, हरे और बैंगनी रंग के खूबसूरत दृश्य याद आ जाते हैं। मानसून के समय नाचते हुए मोर को देखना बहुत ही मनोरम दृश्य होता है। मोर न केवल नेशनल बर्ड ऑफ इंडिया है, बल्कि वास्तु के अनुसार मोर को बहुत भाग्यशाली भी माना जाता है। मोर सुंदरता, लोकप्रियता और खुशी से जुड़ा हुआ है। वास्तु के अनुसार, घर में एक मोर पंख रखना चाहिए क्योंकि यह धन को आकर्षित करता है। मोर के पंख को घर में रखते समय विशेष ध्यान देने की जरुरत है मोर का पंख घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा या वास्तु दोष को हटाने में बहुत प्रभावी होता है।आप अपने कार्यालय में एक खूबसूरत मोर की पेंटिंग भी रख सकते हैं। प्राचीन समय में मोर के पंख का इस्तेमाल शरीर से जहर हटाने के लिए किया जाता था और यही एक कारण है कि मोर का पंख स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है मोर का एक पंख आपके घर को स्वच्छ रखने में भी मदद कर सकता है क्योंकि मोर के पंख से छिपकलियां दूर भागती है। बेडरूम में एक सुंदर मोर की तस्वीर रखने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा आती है और इससे आपके घर की खुशियों में वृद्धि होती है। मोर की तस्वीर को दरवाजे के सामने रखा जाना चाहिए ताकि यह घर से किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को निकाल सके। मोर का पंख खरीदते समय यह ध्यान रखे की वह अपने से गिरे हो, जबरदस्ती मोर के शरीर से पंख तोड़कर लगाने से नुकसान होता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours