हरिद्वार की गूंज



(गगन शर्मा-उत्तराखंड प्रभारी) हरिद्वार। शहर ही नही अब गाँव मे भी काफी लोग गाय को भग वान भरोसे सड़को पर छोड़ देते है। उनको लगता है,कि गाय शाम तक खुद घास खा कर चरने के बाद घर आ जायेगी। उन्हें न तो कोई गाय न ही राहगीरों के जान की परवाह होती है। ऐसे ही हरिद्वार नजीबाबाद रोड पर गाजीवाली गांव में एक स्कूटी चालक गाय से टकरा गया, इसमें स्कूटी सवार को तो कुछ न हुवा मगर गाय ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। उसके बाद कुछ गाय भक्त जो की ऋषिकेश से थे, अपने अपने काम को त्याग कर उस गाय के अंतिम संस्कार में जुट गए। हरिद्वार की गूंज से उत्तराखंड प्रभारी गगन शर्मा अपने मित्र गौतम के साथ चिडियापुर जा रहे थे, तो उन्होंने नजदीकी थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा को घटना के बारे में अवगत कराया तो उन्होंने तवरित कार्यवाही करते हुए,अपनी टीम एस०आई० रेखा पाल कॉन्स्टेबल दीपक चन्द्र के साथ आये। तभी उन्होंने जे०सी०बी०को फोन करके बुलाया, कुछ सज्जन उसके लिए नमक तो कोई कफ़न के लिये कपड़ा लाया। अक्सर वन और पुलिस विभाग की ओर से वाहन चालकों को जंगली क्षेत्र में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने का आग्रह करते है। मगर उसके बावजूद काफी वाहन चालक लापरवाही में रहते है। इस बीच कुछ बजरग दल के कार्यकर्ता अनुज वालिया को फोन पर घटना की जानकारी देने के बावजूद वो कार्यकर्ताओ को भेजने की बात तो करते रहे, मगर 2 घण्टे तक कोई नही आया। जो कि सामाजिक सेवा के लिए सुखद नही है। प्रदीप मिश्रा श्यामपुर थाना प्रभारी का सहयोग प्रसंशनीय रहा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours