हरिद्वार की गूंज
(उत्तराखंड प्रभारी) हरिद्वार। हरिद्वार पाँचो अंगली एक समान नही होती, ये सब जानते भी है, और इन तस्वीरों में भी दिखाई दे रहा है, कि एक पुलिस कर्मी कमल जो की मेहनत से अपने डयूटी के फर्ज को अंजाम दे रहा है, तो दूसरी ओर बिना नेम प्लेट के ऐसा कॉन्स्टेबल है,जो की स्वस्थ होने के बावजूद भी पेड़ की छांव में कुर्सी पर बैठ कर आराम से मोबाइल पर टाइम पास किया जा रहा है। और दूसरी और यातायात के नियमो को ताक पर रखकर दो पुलिस कर्मी बाईक पर बिना हेल्मेट पहने जा रहे है, तो ऐसे पुलिसकर्मियों पर कप्तान साहब को कार्यवाही करनी चाहिए,जो बिना नेम प्लेट के ड्यूटी को अंजाम देते है। ये भी हो सकता है, कि ऐसे पुलिस कर्मी जानबूझ कर अपनी गलत स्वार्थ पूर्ति के लिए नेम प्लेट न लगाते हो। दूसरी ओर कुछ ढीठ तरह के पुलिस वालों को अभी भी कानून का डर नही जो बिना हेलमेट के सी०पी० यू०की परवाह किये बगैर धड़ल्ले से रानीपुर मोड़ पर जाते हुवे दिख रहे है। इनके भी लाइसेंस रद्द होने चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours