हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था द्वारा श्री श्रवण नाथ पार्क में आयोजित रामलीला में रामवनवास की लीला दिखाई गई। लीला का शुभारंभ नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष अनिरुद्ध भाटी, भाजपा पार्षद विनीत जौली और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सहसंयोजक गगन यादव ने संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर दर्शकों को सम्बोधित करते हुए अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि जिस प्रकार अपने पहले प्रयास में ही श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था ने परिपक्वता के साथ लीला का मंचन किया है वह निश्चित रूप से बधाई के योग्य है। सभी बाधाओं को पार कर जिस तरह से संस्था के कार्यकर्ताओं ने लीला का मंचन सफलता पूर्वक किया, वह निसन्देह राम जी की कृपा से ही सम्भव है। आज की लीला में राम के पात्र का अभिनय प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण के अभिनय में नीरज चौहान दशरथ के रोल में संजय रावत, कैकेयी के रोल में वरिष्ठ कलाकार हरि गुरु जी, मंथरा के पात्र में संदीप ठाकुर, मंत्री सुमन्त के रोल में शहीद अली, वशिष्ठ के रोल में अनन्त शर्मा के कार्यों को सराहा गया है। रामलीला का दिग्दर्शन समीर शर्मा ने किया। पर्दे के पीछे की व्यवस्था सह दिग्दर्शक अमित बौरी, संयोजक भोला शर्मा, समिति सदस्य कमल ब्रजवासी, गगन नामदेव, शिवा भारद्वाज, ओम प्रकाश भाटिया, सचिन पाराशर, मोहित राजपूत, शिवम वर्मा, गोलू शर्मा, आदि ने सहयोग किया। मंच पर लीला का संचालन श्री निरंजनी रामलीला संस्था अध्यक्ष चन्द्र शेखर कुर्ल द्वारा किया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours