हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। यूं तो कल अवकाश के दिन कोई बड़ी लीला नहीं की जानी थी लेकिन फिर भी अपने दर्शकों की भारी मांग पर श्री निरंजनी रामलीला संस्था ने कल भी अपने कार्यक्रमों का आयोजन किया, और नियमित रूप से दिखाई जाने वाली लीला के दौरान जिन बच्चों के कार्यक्रम नही दिखाई जा सके थे। उन बच्चों को कल अवकाश के दिन विशेष स्थान दिया गया। इन बच्चों ने भी वाकई समा बांध दिया और प्रमुख लीला के न होने के बावजूद भी दर्शकों को बांधे रखा और भारी भीड़ जुटाई। बाल कलाकारों में मुख्य रूप से कृतिका गोयल, संध्या सैनी, आराध्या रावत, मानवी सक्सेना व माही सक्सेना आदि कलाकारों ने मंच के नियमित नर्तकों के साथ अपनी अपनी प्रस्तुति दी। अतिथि के रूप में भाजपा की सप्तऋषिमण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा और गरीबदासी आश्रम के व्यवस्थापक लोकनाथ उपस्थित रहे। मंच संचालन शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल ब्रजवासी, व संस्था अध्यक्ष चन्द्र शेखर कुर्ल ने संयुक्त रूप से किया, एवं व्यवस्था देखरेख संयोजक भोला शर्मा, सचिव अमित बौरी, दिग्दर्शक समीर शर्मा, गगन नामदेव, नवीन नोटियाल, मोहित राजपूत, गोलू, शिवम,अंनत आदि के सौजन्य से सम्पन्न हुई।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours