हरिद्वार की गूंज (24*7)
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल हो सके। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश का नौजवान और अन्नदाता किसान भाजपा सरकार का तख्ता पलट करने पर उतारू है। क्योंकि भाजपा सरकार में गरीबों पर अत्याचार बढ़े, बेरोजगारी बढ़ी, महिलाएं सुरक्षित नहीं, महंगाई पूर्ण चरम पर है। और देश का अन्नदाता कहा जाने वाला किसान भाजपा नेताओं की गाड़ी से कुचले जा रहा है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर और अपना बहुमूल्य वोट कांग्रेस पार्टी को देकर पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर देगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी है तब तक उत्तराखंड में विकास की गंगा बहाई गई हैं। नई नई योजनाएं चलाकर कांग्रेस सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचाई है। और रोजगार भी बढ़े हैं। लेकिन झूठी बहरी भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में कारोबार को चौपट कर दिया है। आज पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार होने के कारण सड़कों पर भटक रहा है। फैक्ट्रियों में लगे मजदूर भी प्रबंधकों के शिकार हो रहे हैं। किसान बेबस है और अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटा है लेकिन गूंगी बहरी सरकार पर कोई फर्क पड़ने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका जवाब आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस को जीत दिलाकर जनता भाजपा को देगी। और एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का परचम उत्तराखंड में लहराएगा होगा। और तभी उत्तराखंड वासियों का भला संभव हो सकता है। इस अवसर पर मेहराज, शहराज, इसरार, बहादुर, दिलशेर, सोनू, नौशाद, सलमान, शबनम जहां, शहजादी, अनीशा, शबाना परवीन, अफसरी, नीलोफर, गुलिस्ता, गुन्नाज, जरीना, मेहरूबा, रिहाना, शीतल, रुबीना आदि महिलाएं मौजूद रही।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours