हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) मथुरा। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2021 के अन्तर्गत आयोजित अग्रसेन मेले के समापन पर अग्रवाल सभा रजि० मथुरा द्वारा समाज के तीन बन्धुओं को अग्र-रत्न से सम्मानित किया गया। योगेन्द्र गोयल ट्रेजरी वाले, आशा अग्रवाल व मीरा अग्रवाल ये तीनों मथुरा से पहली बार अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर चयनित होकर मथुरा के अग्रवाल वैश्य समाज का गौरव बढ़ाया है। तीनों बन्धु विगत पैन्तीस साल से अनवरत अग्रवाल सभा से जुड़े हुए हैं और निरंतर समाज के हित के कार्यों के लिये दिन- रात समाज के लिये तैयार रहते हैं। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल और प्रधान-मंत्री सुरेश चौधरी द्वारा इनको अग्र-रत्न से सम्मानित करते हुए कहा कि मथुरा का अग्रवाल समाज और अग्रवाल सभा अपने को गौरवान्वित अनुभव करती और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours