हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मंडल संबंध प्रदेश व्यापार मंडल की शिवालिक नगर इकाई के अध्यक्ष पद से विभास सिन्हा ने अपने पद से प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। वही विभास सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता जारी कर बताया कि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष के साथ पिछले क़रीब दो साल से हूँ, और बहुत कुछ सीखने को मिला लेकिन पिछले कुछ दिनो से मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था, जिसके चलते मैंने शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है, और मेरे साथ-साथ मेरी पूरी टीम ने भी त्यागपत्र दे दिया है और में अपनी पूरी टीम को ह्रदय से धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने कहा की पूरी टीम मेरे साथ कंधे से कंधा मिला कर हमेशा की तरह आज भी मेरे साथ है, वही सिन्हा ने कहा की व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों के कार्ये करने के लिए होता है एक लेकिन कुछ पदाधिकारीयों द्वारा व्यापार मंडल को राजनीति का अड्डा बनाने की साजिश चल रही थी जो हम होने नहीं देंग, क्योंकि व्यापारीयों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं होता इसलिए मे शिवालिक नगर व्यापार मंडल को राजनीति मे तब्दील नहीं होने दूँगा। आज में देख रहा हूँ की शिवालिक नगर के समस्त व्यापारी भाईयो का मेरे प्रति इतना प्यार देख कर मे भावुक हुआ। सिन्हा ने कहा की मुझे कुछ नहीं चाहिए मुझे सिर्फ शिवालिक नगर के व्यापारी भाइयों का साथ ओर प्यार चाहिए। वही शिवालिक नगर के व्यापारियों ने एक नए व्यापार मंडल बनाने की बात कही है, शिवालिक नगर के समस्त व्यापारियों ने विभास सिन्हा जी को आज निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया हे, जिसकी कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। जिसमें उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर में व्यापारियों के हितों के लिए हमने अपना एक व्यापार मंडल बनाया है, जिसके अध्यक्ष विभास सिन्हा होंगे। व्यापारियों का कहना है कि शिवालिक नगर में हर व्यापारी के साथ विभास सिन्हा जी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं जिसको देखते हुए हम सभी व्यापारी शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा को बना रहे है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours