हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में सराय रोड पर चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ज्वालापुर क्षेत्र के सराय रोड में आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती हैं। वही बीती रात सराय रोड पर अंबा अचार फैक्ट्री के समीप समीर जनरल स्टोर पर अज्ञात चोरों द्वारा बंद दुकान शटर का ताला खोलने की कोशिश की गई। अज्ञात चोर अपने साथियों से ताला खोल तोड़ते हुए बातचीत करता नजर आ रहा है। यह पूरी वारदात पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आए दिन सराय रोड क्षेत्र में चोरी की वारदात होती रहती है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त लगाने का निवेदन किया था। लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस द्वारा गश्त लगाए जाने की अपील की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours