हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के विरोध कि खबर लगातार चर्चा में है, अभी हाल ही में लाल मंदिर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी व भाजपा कार्यकर्त्ताओं के आपस में हुए हंगामे से नेताओं ने कोई सबक नहीं लिया। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बैरागी कैंप क्षेत्र के पार्षद सचिन अग्रवाल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहते दिख रहे हैं कि अगर तुम यहां दिखे तो तुम्हारी खैर नहीं। 

जिसको लेकर आम आदमी पार्टी कि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि जिस तरह से लगातार आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर भाजपा में बौखलाहट शुरू हो गई है। इनके पार्षदों द्वारा धमकियां दी जा रही है इससे साफ जाहिर है कि किस कदर भाजपा अपना जनाधार खोती जा रही है। भाजपा के नेता हर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रहे है। बैरागी कैम्प के पार्षद सचिन अग्रवाल  द्वारा कार्यकर्ताओ को धमकी मिली। इस कदर गंदी हूंमानसिकता रखने वाली भाजपा को 2022 में जनता जवाब देगी। ये गुंडागर्दी सरेआम कर रहे है इनको कोई डर नही क्योंकि पुलिस प्रशासन पर इनके नेता दवाब बनाते है, झूठे मुकदमे करवाते है, पोस्टरों पर आग लगवाते है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours