हरिद्वार की गूंज (24*7)

(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। थाना डोईवाला के अन्तर्गत माजरी ग्रांड पंचायत घर के पास एक गाय अचानक हाइवे रोड में आने से बाइक पर सवार दो लोगो का जबरजस्त टकराव हो गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन पर सवार मां दीनदयाल देहरादून के रहने वाले है और दोनो ऋषिकेश से देहरादून के लिए जा रहे थे। तभी बाइक का नंबर UK07-AN4361 पर सवार युवकों के सामने अचानक एक गाय आ गई और उनका जबरदस्त टकराव हो गया। घायल युवक सबिल उम्र 23 वर्ष के सर पर चोट लगने से काफी खून भी बहा है वही घायल युवती शानीब उम्र 22 वर्ष के पैर में फैक्चर हो गया है। दुर्घटना होते ही आस पास के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत 108 में फोन कर एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों को इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून के लिए रवाना किया है। आपको बतादे कि हाईवे से लेकर गली मोहल्लों की सड़कों तक आवारा पशुओं की भरमार का ताता लगा रहता है। जहां से भी गुजरा जाए वही सड़कों पर आवारा पशु घूमते हुए या आराम फरमाते हुए नजर आ जाते हैं। जिनसे लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है। यहां तक सड़कों पर अचानक आवारा पशुओं के आने से कई वाहन चालक अपनी जान भी गवा चुके है लेकिन शासन प्रशासन जागने को तैयार नहीं है। जिसका खामियाजा जनता को अपनी जान गवा कर भुगतना पड़ रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours