हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। कोविड-19 वेक्सिनेशन के लिए बीएचईएल हरिद्वार की श्रमिक यूनियन ने आगे आकर पहल की। कोविड़ टीकाकरण अभियान में भेल की ऑल इंडिया भेल एम्प्लॉइज यूनियन ने अपना योगदान दिया। आज समुदायिक केंद्र सेक्टर वन में भेल की श्रमिक यूनियन ऑल इंडिया भेल एम्पलाइज यूनियन (ऐबू) हीप, हरिद्वार ने जिला प्रशासन ओर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सामुदायिक केंद्र सेक्टर-1 में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कैंप लगाकर वैक्सीनेशन का कार्य कर समाज में अपना योगदान दिया। कोविड-19 वेक्सिनेशन के इस कार्य में भेल की श्रमिक यूनियन ऐबू के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ऐबु  यूनियन के महामंत्री गगन वर्मा ने बताया कि उनका संगठन स्वास्थ्य विभाग से भेल के सेक्टर-1 के लिये केम्प देने का प्रयास कर रहा था क्योकि भेल के सेक्टर-1 में अभी तक किसी भी टीकाकरण केम्प का आयोजन नही हुआ था, जिसे आज स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृति दी जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया। भविष्य में भी कर्मचारी हित ओर समाज के लिए कार्य करते रहेंने की बात कही। इस अवसर पर गगन कुमार वर्मा महामंत्री, कुमोद कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, रामस्वरूप सिंह संरक्षक, सरदार सुरेंद्र सिंह संरक्षक, ललित कुमार सैनी सदस्य सामुदायिक केंद्र, शंकरलाल कार्यवाहक अध्यक्ष, अतुल मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत उप महामंत्री, भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ से मुकेश चंदोलिया तथा अभिषेक भारद्वाज, प्रतीक, हरिद्वारी प्रसाद, रविंद्र कुमार, प्रदीप सैनी, निलेश कुमार, मनीष कुमार, विनय कुमार, सुदाम साहू, हरिनारायण त्रिपाठी, योगेश सैनी आदि टीम ऐबू शामिल रही। इस कार्य मे समाज सेवी अभिषेक भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours