हरिद्वार की गूंज (24*7)

(राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी) बागपत। नगर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में बुधवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक हुई, जिसमें कई प्रस्तावों को करतल ध्वनियो के साथ मंजूर कर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा एवं सचिव ब्रह्मपाल सिंह रुहेला ने बताया कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आगामी 4 सितंबर को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा 5 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा  नगर में एकता, परस्पर सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए नगर के प्रमुख समाज सेवी हाजी यासीन को भी सम्मानित किया जाएगा। बताया कि उन्होंने नगर की सिटी प्लाजा कॉलोनी में मंदिर के निर्माण के लिए बहुमूल्य भूमि दान कर हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय दिया है। बैठक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष जनक सिंह सोम, नरेश शर्मा प्रधानाचार्य, ब्रजमोहन गौतम, मास्टर बशीर अहमद, मोहन गिरी आदि थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours