हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। अगस्त हरिद्वार सिडकुल फैक्ट्री में कार्य करने वाली युवती ने अपने फैक्ट्री सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सिडकुल फैक्ट्री में मंगलोर क्षेत्र के गांव की युवती कार्य करती है। युवती ने बताया कि फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान उसकी जान पहचान फैक्ट्री के सुपरवाइजर हिमांशु सिंह से हो गई। युवती ने पुलिस को तहरीर में बताया कि हिमांशु सिंह ने जन्मदिन के बहाने अपने कमरे में बुलाकर धोखे से उससे दुष्कर्म किया और शादी का वायदा किया। आरोप है हिमांशु सिंह ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद हिमांशु सिंह आपने शादी के वादे से मुकर गया और युवती के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती द्वारा हिमांशु के खिलाफ सिडकुल थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours