हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सोमवार को कनखल के एमसीएस बाल विद्या पीठ के प्रांगण में कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाया गया, जिसमें 200 से अधिक युवाओं एवं बुजुर्गों ने सीधा लाभ उठाया। कैंप के शुरुआत में विद्यालय के संचालक डॉ अशोक शास्त्री जी ने सभी आमजन एवं बच्चों और उनके परिवार को महामारी से बचने एवं सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया। अपने आशिर्वचनों में उन्होंने सभी को एक दूसरे का परस्पर सहयोग करते हुए एवं समाज को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया। कैंप का संचालन संदीप खन्ना एवं डी० विनायक गौड़ द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया एवं टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। सभी ने कुछ वंचित एवं विकलांग लोगों को भी प्रेरित करके वैक्सीनेशन करवाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती नीलम बक्शी ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, मैडिकल स्टाफ एवं सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours