हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर लक्सर। की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के अलावलपुर गांव में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है मर्तक रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपनी पत्नी के साथ ससुराल में गया था। अकेले ससुराल से घर लौटने के बाद उसने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया। वही एसआई उमेश नेगी का कहना है सूचना मिली थी कि अलावलपुर गांव में किसी व्यक्ति ने फांसी लगा ली जिसकी पहचान मर्तक मोनू पुत्र सुरेश उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। उन्होंने बताया शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जांच की जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours