हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यपारियो ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हॉकी टीम की जीत पर खुशी जताई। सेठी ने कहा कि 41 वर्षों बाद जिन जिन टीम के सदस्यों ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया वो सभी बधाई के पात्र है कप्तान मनप्रीत सिंह एवं सभी सम्मानित टीम के सदस्यों ने देश का नाम ऊंचा किया है आज हर देशवासी को उन पर गर्व है आज एक सुनहरा पल है जो स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा टीम ने ऑलम्पिक जीत कर हर देश वासी का सीना चोड़ा किया है इससे अन्य खेल के खिलाड़ियों का भी मनोबल बढेगा ओर हॉकी के प्रति युवाओं में एक नया जोश पैदा होगा आज पूरे देश में खुशी का माहौल है जिसकी हकदार समस्त टीम है जिसके लिए जितनी बधाई दी जाए कम होगी। खुशी जताने वालो में मुख्य रूप से राजेश सुखीजा, विनोद गिरी, मनीष धीमान, योगेश अरोड़ा, राजेश शर्मा, भूदेव शर्मा, अमित कुमार, हेमंत सुखीजा, सोनू सुखीजा, दीपक मेहता, अरुण शर्मा, शुभम सुखीजा, राजू कुमार उपस्तिथ रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours