हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र के मखयाली गांव के तिराहे से एक मोटरसाइकिल सवार युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वही पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे हैं नशीले व द्रव्य मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ अभियान को जारी रखते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल व लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बी एस चौहान के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान मखयाली के तिराहे से अभियुक्त परवेज पुत्र यामीन को 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया आरोपी पथरी थाना क्षेत्र के बुड्ढाहेडी गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने पास ही के गांव कासमपुर से स्मैक को 15000 रुपये मे खरीद कर लाया है और यहां इसे बैचने आया था। उन्होंने बताया अभियुक्त परवेज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में, एसएसआई मनोज सिरोला, एसआई नवीन पुरोहित, कांस्टेबल रणवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल अरविंद चंदेल आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours