हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विशेष संवाददाता फिरोज अहमद) लक्सर। बलात्कार के मामले में जेल से जमानत पर छूट कर आए दबंग पीड़िता पर अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे है और पीडिता को जान से मारने का प्रयास भी दबंगो द्वारा किया गया हैं पीड़िता ने पुलिस से दबंग आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है बता दें कि लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के जसौददरपुर गाव की एक पीड़िता ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बलात्कार के मामले मे जेल से जमानत पर आए कुर्बान और मुकर्रम उस पर दबाव बना रहे हैं कि वह उनके पक्ष में गवाही दे अन्यथा वह धमकी दे रहे हैं उसे जान से मार देगे। उसने तहरीर में पुलिस को बताया बीती 20 जुलाई को इनके द्वारा उसे जबरदस्ती बांधकर मारने का प्रयास किया गया हैं। पीड़िता ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई मे जूटी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours