हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल (सलेमपुर) बाईपास रोड स्थित रैंकर्स हॉस्पिटल में बुधवार को भी निशुल्क डॉक्टर सेवा केंद्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्धघाटन फीता काटकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक ने किया,इस दौरान उन्होंने कहा कि सलेमपुर छेत्र में रैंकर्स हॉस्पिटल खुलने से छेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी,इससे पहले मरीजो को ईलाज के लिये लंम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी साथ ही उन्होंने आर.एल.फाउंडेशन के संस्थापक पंकज शंडलीय को सलेमपुर छेत्र में इस निःशुल्क डॉक्टर सेवा केंद्र के शुभारंभ करने पर भी धन्यवाद प्रेषित किया। तो वही आर.एल.फाउंडेशन के संस्थापक पंकज शंडलीय ने बताया कि इस कोविड काल के दौरान जनता की बढती समस्याओं के मद्देनजर इस निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है जो कि लगातार 15 दिनों तक जारी रहेगा,और इस शिविर का समय सुबह 8 बजे से 1 बजे तक व शाम 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा,और जिसमे में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, छाती रोग,इमरजेंसी मेडिसन विशेषज्ञ, डायबिटिक विशेषज्ञ, व थायराइड विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे,साथ ही उन्होंने बताया कि इस जारी निःशुल्क डॉक्टर सेवा केंद्र के बाद भी उनका उद्देश्य है रैंकर्स हॉस्पिटल में किफायती दामों में मरीजो को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, इस दौरान इस सेवा केंद्र में डॉ अनु सिंह,डॉ बाबू हसन, डॉ फैजान, आदित्य राज सैनी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। 

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours