हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। और बस में लगी आग ने चंद ही मिनटों में गोले के रूप में विशाल और भीषण रूप धारण कर लिया। और बस धू-धू कर जलने लगी। जिसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद तत्काल मौके पर 2 गाड़ियां भेजी गई, जिन्होंने आग पर काबू पाया है, बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है बस के ड्राइवर मांगेराम ने बताया कि वह बस को लेने आया था, जैसे ही उसने बस को स्टार्ट करना चाहा, तभी बस में तेज आवाज आई और धुंआ उठने लगा, और देखते ही देखते बस में आग लग गई। जिसकी सूचना उसने तुरंत 100 नं दी। लेकिन जब तक अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours