हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने दिल्ली मे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव से मुलाक़ात कर उत्तराखंड में व्यापारी की पीड़ा और आगामी चुनाव में कांग्रेस के धोषणा में व्यापारियों की माँगो व व्यापारीयों पर दर्ज झूठे मुक़दमे सरकार आने पर वापस लिए जाने की  माँग को शामिल किए जाने का अनुरोध किया है। वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है भाजपा के चाटुकार धरना देते है तो कोई नियम या क़ानून लागु नही होता है और यदि व्यापारी अपनी पीड़ा या दर्द सरकार को बताना चाहता है तो झूठे मुक़दमे दर्ज किए जाते है और लॉकडाउन के नाम पर व्यापारीयों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर गई है व्यापारी की सहायता करने की बजाय उलटा व्यापारी पर झूठे मुक़दमे किए जा रहे है प्रदेश व्यापार मण्डल इसके विरोध में आन्दोलन करेगा और व्यापारी हितो के लिए जेल भी जाना पड़े तो पीछे नही हटेगा। वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि उत्तराखंड मे वास्तव में आज ग़रीब किसान मज़दूर से लेकर व्यापारी वर्ग तक सभी परेशान है राज्य में कांग्रेस की सरकार बंनने जा रही है और सरकार आते ही व्यापारियों के ख़िलाफ़ हुए हर ज़ुल्म का हिसाब लिया जाएगा, सभी वर्गों के साथ साथ व्यापारी वर्ग के हितों का कांग्रेस सरकार ध्यान रखेगी, कोरोना काल व भाजपा सरकार की ग़लत नितियो के बर्बाद हो रहे व्यापारीयों के व्यापार और परिवार को ठीक दिशा में ले जाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours