हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाह्म पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेश राणा के नेतृत्व में सिमली मोहल्ले से लक्सर गांव पीठ बाजार चौक तक मार्च निकाल भाजपा सरकार मुर्दाबाद, के जमकर नारे लगाए। वही कोरोना कॉल टीकाकरण घोटाले की जांच हाई कोर्ट के वर्तमान जज से कराए जाने की मांग और कोरोना टीकाकरण घोटाले की सरकार मुरादाबाद के जमकर नारे लगाते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा उत्तराखंड की भाजपा सरकार घोटाले बाजों की अम्मा है जो राज्य पुलिस कर्मियों का भी पे ग्रेड खा गई है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने कुंभ मेले के कोरोना टीकाकरण में कमीशन खाकर महापाप किया इस पाप की कीमत निश्चित रूप से भाजपा को आने वाले चुनाव में सत्ता गंवा कर चुकानी पड़ेगी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष देवेश राणा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुरानी कहावत है मन में राम बगल में छुरी यह कहावत भाजपा सरकार पर सौ परसेंट सटीक साबित हो रही है। उन्होंने कि कहा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के पीछे का काला चेहरा देख चुकी है जिसका उदाहरण जनता आने वाले चुनाव मे भाजपा सरकार को पस्त कर दिखाएगी। इस दौरान सत्यजीत सिंह, अंशुल चौधरी, विशाल सिंघल, तुषार खटीक, आस मोहम्मद, मेहरबान, इरशाद अली, तेजपाल कश्यप, विजय मेहरा, राहुल गर्ग, लोकेश चौधरी, गुलजार, वसीम, सोनू पालीवाल, वीरेंद्र चौधरी, अशोक राजपूत, सोनू नामदेव, विनय कुमार, अकरम, सतीश कुमार, अकील अली प्रदीप चौधरी, फुरकान अली, वेदांत चौधरी आदि काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours