हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। रविवार को लक्सर के सिधडू गांव में आप कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य से जुडी समस्याएं सुन उन्हें दवाइयांवितरित की गई। वही आप पार्टी के लक्सर विधानसभा अध्यक्ष आजम भारती ने बताया कि आप पार्टी हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है। कोरोना बीमारी के चलते आप पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयों के साथ साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षक आप पार्टी के प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड डॉ० यूसुफ ने बताया प्रतिदिन डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को शिविर के द्वारा लाभ पहुंचाया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों की ऑक्सीजन लेवल और अन्य बेसिक जांच के उपरांत मेडिसन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया आप पार्टी द्वारा क्षेत्र में इस तरह की जनकल्याण योजना आगे भी जारी रहेग बता दे आप कार्यकर्ताओं द्वारा कुछ दिन पहले भी सिघडू गांव में निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन गया था। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई थी जो कि इस कोरोना महामारी के चलते सराहनीय कार्य है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours