हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) देहरादून। पुलिस उप महानिरीक्षक नीरू गर्ग ने परीक्षेत्र के जिलों में शासन द्वारा निर्गत कोविड-19 के दिशा निर्देशों और कोविड की रोकथाम के लिए कोविड-19 का कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वाल परीक्षेत्र के सभी एसएसपी, एसपी, एडी डीएल एसपी व सीओ के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वही उनके द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकरणों के दृष्टिगत परीक्षेत्र के जिलों में कोविड कर्फ्यू का कड़ाई से पालन नहीं कराए जाने पर गोष्ठी में मौजूद समस्त अधिकारियों को दिशा निर्देशित भी किया गया कि वे गंभीरता से कोविड-19 देशों और कोविड-19 का कड़ाई से पालन कराना अनुसूचित करें। वही उन्होंने कहा मोहल्लों गली में दुकानें खोलने में सब्जी फल खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे पूर्व संक्रमण की रोकथाम संभव नहीं है। उन्होंने इस दौरान कोविड-19 सोशल डिस्टेंसिंग व मार्क्स का पालन अनुसूचित कराए जाने के दिशा निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने सभी थाना अध्यक्ष, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग भ्रमण पर निर्धारित समय के अतिरिक्त दुकान खोलने वाले व्यक्तियों पर नियम अनुसार कार्रवाई किए जाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गली मोहल्ले कालोनियों की छोटी-छोटी दुकानों द्वारा भी अतिरिक्त समय में दुकान खोली जा रही ऐसे दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने के भी दिशा निर्देश दिए। वही उन्होंने पर्वतीय जनपदों को भी सख्त ताई से कर्फ्यू का पालन कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा प्रत्येक जनपद के सीओ भी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर भ्रमण कर कोविड-19 कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करेंगे साथ ही वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग पर रहकर सूचित करेंगे की दुकान समय पर बंद की जाए। वही निरीक्षण के दौरान कॉविड कर्फ्यू में किसी प्रकार की शिथिलता परीलक्षित होती है तो इसके लिए संबंधित सीओ सीधे तौर पर जिम्मेदार रहेंगे जिनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours