हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। इस वक्त कोरोना महामारी अपने चरम पर है और कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहे, ऐसे में थाना सतपुली पुलिस कोरोना काल मे कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रही है। क्युकी सतपुली पुलिस से एक व्यक्ति प्रदीप सिंह भंडारी, सिद्धात्री एन्क्लेव, उत्तम नगर, नई दिल्ली निवासी द्वारा बीते रोज अपने ताऊ की दवाई को अपने घर पोखड़ा तहसील चौबट्टाखाल में भेजने के लिए थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल से फोन द्वारा संपर्क किया गया था। जिस पर थानाध्यक्ष सतपुली द्वारा उनकी दवाइयों को दिल्ली से सतपुली मंगवाया गया ओर उसके बाद आज उनके ताऊ की दवाई को उनके घर पहुँचा दिया  गया है। जिस पर आज दिल्ली निवासी प्रदीप भंडारी ने सतपुली पुलिस का ह्रदय से आभार व्यक्त किया ओर कहा की इस भयंकर महामारी के वक्त  सतपुली पुलिस ने जो कार्य उनके लिए किया वो बहुत ही सराहनीय कार्य है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours