हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देहरादून से अखिल भारतवर्षीय श्री योगी नाथ उपाध्याय समाज के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चन्द्र योगी ने बताया कि 26 मई को गुरु गोरक्षनाथ जी का प्रकट दिवस है। कोरोना को देखते हुवे इस प्रकट दिवस को उन्होंने घर से मानने का पूरे भारत वर्ष के लोगों से अनुरोध किया है। कैप्टन सुभाष चन्द्र योगी ने बताया कि इस दिन घर पर शाम के समय 11 दीपक जलाकर गुरू गोरक्षनाथ जी के प्रकट दिवस मनाए। इसके अलावा उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव हेतु घर पर रहने, आवश्यकता पड़ने पर यदि घर से बाहर निकलना पड़े तो 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी, और सेनेटाइजर के इस्तेमाल पर जोर दिया है। सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने में हम सभी का लाभ बताया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours