हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सलेमपुर गांव से को बच्चे लापता हो गए, सूचना मिलते ही परिवार में हड़कम मच गया और आनन-फानन में रानीपुर कोतवाली को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची रानीपुर कोतवाली ने दोनों बच्चों की जांच पड़ताल शुरू कर ली है। वहीं जब रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा से जानकारी ली तो उन्हें बताया कि यह दोनों बच्चे सलेमपुर गांव के हैं, यह मामला 7 मई का हैं जब यह दोनों बच्चे सुबह करीब 10 बजे घर के पास एक डीजे पर नाच रहे थे, बच्चों के घर न पहुँचने पर परिवार द्वारा रानीपुर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई, उन्हें बताया कि दोनों बच्चों की उम्र 8 साल फरमान व 7 साल अरहान है ओर ग्राम सलेमपुर के रहने वाले है। इस संबंध में दोनों बच्चों को पुलिस द्वारा तलाशा जा रहा है, ओर सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने लोगो से भी अपील की है कि अगर किसी को य दोनो बच्चे मिलते है य इनकी कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत रानीपुर कोतवाली में संपर्क करें।

नोट: 9411112830, 01334231365

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours