हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए  वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम घोड़े वाली रोड  पर संदिग्ध ऑल्टो कार को पुलिस द्वारा रोका गया। और तलाशी लेने पर जिसके अंदर 3 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसके चलते कार चला रहे व्यक्ति राजकुमार पुत्र हरपाल निवासी ग्राम बेल्डा, रुड़की को गिरफ्तार किया गया। और अभियुक्त के विरुद्ध थाना में धारा 60/72 Ex Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष बहादराबाद, एसआई लक्ष्मण जोशी, कांस्टेबल हरविंदर, वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours