हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार के द्वारा काफी लंबे समय से कोरोना मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं सुचारू रूप से चलाई जा रही है। आपको बता दें कि 19 अप्रैल से चल रहे ABVP कोविड सेवा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद अब तक रक्त, प्लाज्मा, भोजन, ऑक्सीजन व बेड आदि सुविधाएं जरूरतमंदों को मुहैया करा चुका है। इसी क्रम में रविवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जगजीतपुर के मा गंगा निजी ब्लड बैंक में पहुंचे और कोरोना मरीजों के लिए रक्तदान किया। अपने इस सेवा कार्य में विद्यार्थी परिषद अब तक 52 यूनिट रक्तदान कर चुका है। इसके अलावा विद्यार्थी परिषद ने घरों में संपर्क करके संख्या के आधार पर मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया है और सामाजिक स्थलों पर लगातार सैनिटाइजेशन का काम भी जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार के द्वारा यह सेवा कार्य कोरोना महामारी के दौरान जारी रहने वाले हैं तथा आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए भी विद्यार्थी परिषद प्लाज्मा दाताओं की सूची तैयार कर रहा है जिससे आने वाले समय में यदि किसी को रोना मरीज को तत्काल प्लाज्मा की आवश्यकता पड़े तो विद्यार्थी परिषद उनकी मदद के लिए आगे आ सके। हरिद्वार के नगर सह मंत्री आदर्श कश्यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज के हित के लिए कार्य करना है। ऐसी विकट परिस्थिति में जब देश में ऐसी महामारी फैल रही हो जिसमें अपने ही अपनों का साथ ना दे पा रहे हो इन परिस्थितियों में हमारा यह लक्ष्य है कि हम मरीजों की सेवा करेंगे एवं उन्हें हर प्रकार की सुविधा पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए लगातार हमारे कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें हम जरूरतमंद लोगों को एवं गरीबों को मास्क और सानेटाइजर वितरित कर रहे हैं। साथ ही साथ हम लोगों को रक्त एवं प्लाज्मा भी पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे इनकी कमी से किसी भी मरीज इलाज में बाधा ना आ सके। मौके पर रक्तदाता कमल भदोरिया, दीपक भंडारी, अभिलव चौहान, अक्षय चौहान, राहुल सैनी, योगेश यादव व सागर कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours