हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार ने आज ऋषिकुल विद्यापीठ में सैनिटाइज का कार्य किया। विद्यार्थी परिषद के द्वारा 19 अप्रैल से चलाए जा रहे कोविड सेवा अभियान के अंतर्गत अब तक बहुत से कोरोना मरीजों कि सेवा करी जा चुकी है। समय समय पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता या तो रक्त और प्लाजमा के लिए या ऑक्सीजन कि आपूर्ति कराते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इसी सेवा कार्य के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद हरिद्वार ने कई बार जरूरतमदों में मास्क और सैनिटाइजर भी बाटे है, उसी का एक उदाहरण आज फिर देखने को मिला जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सैनिटाइजर कि मशीन लाद कर ऋषिकुल विद्यापीठ पहुंचे और वहां के कार्यालय और छात्रावास को सनेटाइज किया। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन पंत ने कहा की विद्यार्थी परिषद समाज सेवा के लिए ही अपने कार्यकर्ताओं को तैयार करती है। इस समय देश भर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रशासन कि अनुमति के साथ कोरोना मरीजों कि सेवा में लगे हुए हैं। हम निरंतर इस प्रकार के सेवा कार्य करते आए हैं, और करते रहेंगे। ये कोई पहली बार नहीं है की विद्यार्थी परिषद भूमिगत स्तर पर कार्य कर रही है। परिषद के इतिहास में ऐसे अनेकों उदाहरण हैं।
मौके पर प्रदेश मंत्री काजल थापा, प्रदेश शोध कार्य प्रमुख चर्चित बालियान, जिला संयोजक राहुल चौधरी, नगर मंत्री अमन कुशवाहा, नगर सह मंत्री आदर्श कश्यप, अंकुर व विमल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours