हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में आकर जूझ रहा है, और खोकला होता नजर आ रहा है। वही स्मैक की तस्करी करने वाले माफिया भी देश को बर्बाद करने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं। आए दिन पुलिस स्मैक तस्करो को जेल का रास्ता दिखा रही है। बावजूद इसके तस्करी करने वाले माफिया धड़ल्ले से स्मैक की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। जिनको अगर रोका गया तो तस्करी करने वाले माफिया बेखौफ होकर उन लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के कलियर से सामने आया है। जहां स्मैक की तस्करी कर रहे तस्कर को समझाने पर तस्करों ने समझाने वाले ग्रामीण के साथ ही जमकर लाठी-डंडों से मारपीट की। आपको बता दें कि कलियर निवासी इंतजार पुत्र यामीन, रिजवान पुत्र अकबर आदि दर्जनों लोगों ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक व हरिद्वार एसएसपी को पत्र देकर बताया कि पिरान कलियर मे दरगाह किल किली साहब कब्रिस्तान के पास रह रहा परिवार स्मैक बेचने का काम करता है।
उन्होंने बताया बीती 4 मई को उन्होंने स्मैक को बेचने से मना किया तो आरोप है की तस्कर व उसके परिवार वालों ने उसके साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। उन्होने बताया इस दौरान बा मुश्किल पड़ोस के लोगों ने उसकी जान बचाई। जिसके बाद उसने अपना मेडिकल कराकर कलियर थाने में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई मगर उस पर कार्रवाई नही हुई। वही अब उन्होंने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व हरिद्वार एसएसपी सेथिंल अबूदई कृष्ण राज एस को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बरहाल अब देखना यह होगा कि क्या उत्तराखंड मित्र पुलिस ऐसे लोग जो परदेस को ही नहीं बल्कि देश को खोखला कर रहे हैं और स्मैक की तस्करी कर देश को बर्बादी की ओर ले जा रहे है। उस पर अभियान चलाकर किस तरह कार्रवाई अमल में लाईगी। पुलिस को चाहिए कि व ऐसे माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जेल का रास्ता दिखाएं ताकि स्मैक की तस्करी करने वाले माफियाओं के हौसले पस्त हो और इस स्मैक पर अंकुश लग सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours