हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी नगर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऑक्सीजन फ्लोमीटर कालाबाजारी कर रहा है। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश अनुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई। और रात्रि में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एसआर मेडिसिटी अस्पताल जगदीशपुर के पास से अभियुक्त परीक्षित गोस्वामी पुत्र राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी निवासी c1 कार्तिकेय कुंज अपार्टमेंट थाना कनखल उम्र 45 वर्ष को बिना मार्क और बिना रेट लिखे ऑक्सीजन फ्लोमीटर को 5000 रुपए में बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में कनखल थाना में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत द्वारा अभियुक्त परीक्षित गोस्वामी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। और अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कनखल कमल कुमार लुंठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, उप निरीक्षक विनय मोहन त्रिवेदी, कांस्टेबल दीपक चौधरी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours