हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल कु.पी. रेणुका देवी द्वारा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजनमानस को कोरोना संक्रमण से बचाव रोकथाम हेतु जागरूक करने को कहा गया। इसके अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन न करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलान्स का पालन न करने पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम, भा०द०वि व महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर विगत माह में कुल 07 अभियोग 10 व्यक्तियो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेसिंग पालन न करने वाले 12,262 व्यक्तियों का चालान किया। चालान के साथ मास्क भी वितरित किये गए। साथ ही जनपद पुलिस द्वारा बुजुर्ग, बच्चो, असहाय व मजदूरो को निशुल्क मास्क भी वितरित किये। बाजारो में अनावश्यक रूप से घूमने वालो के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 393 व्यक्तियो का चालान किया गया। जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमो का पालन न करने पर 506 वाहन चालको का चालान किया गया। इसके अलावा 110 वाहन चालको के चालान माननीय न्यायालय द्वारा निस्तारण और 12 वाहन सीज किये। जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न वालों के विरूद्ध जागरुकता एवं चालान की कार्यवाही लगातार जारी है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स, कर्फ्यू का पालन करे, घर से अनावश्यक बाहर न निकले, अन्यथा सामजिक दूरी का पालन न करने पर पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours