हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुoपी रेणुका देवी द्वारा कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा असहाय गरीब और बुजुर्गों की मदद की गयी। इस क्रम में ग्राम मासों से रामप्रसाद ढौंडियाल ने थलीसैण थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह को फोन पर बताया कि वो पीएससी से सेवानिवृत्त है तथा उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है, वो घर पर अकेले हैं। जिस कारण स्वास्थ्य परीक्षण हेतु न जा पाने में असमर्थ होने की बात बताते हुए सहायता करने का अनुरोध किया गया। इस सूचना पर थाना थलीसैण में नियुक्त उपनिरीक्षक बब्लू चौहान मय पुलिस टीम के उक्त पते जो कि थलीसैण से 45 किलोमीटर की दूरी पर है। वहाँ पहुंचकर उन्हे स्वास्थ्य परिक्षण हेतु सरकारी वाहन से राजकीय चिकित्सालय वीरोखाल लाकर उनका स्वस्थ्य परिक्षण कराया। उन्हे दवाई, सैनिटाइजर व मास्क दिलाकर उन्हे उनके घर सरकारी वाहन से भेजा गया। जनपद पुलिस द्वारा की गई इस सहायता से बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा आभार व्यक्त किया। पौड़ी पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी की आवश्यकता हेतु 112 पर कॉल करने की सलाह दी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours