हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में बीती 6 मई को मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 9 मई को 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही फिर पुलिस ने 16 मई को फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसी क्रम में आज हत्याकांड के दो और आरोपी शौकत व इरशाद को पुलिस ने बाला जी मंदिर बिजोपुरा गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक 12 बोर का तमंचा और एक डंडा भी बरामद किया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में, कोतवाल प्रदीप चौहान, एसआई मनोज नौटियाल, एसआई विनोद भट्ट, एसआई संजय रावत, कांस्टेबल सुनील चौहान, कांस्टेबल बलवीर सिंह, कांस्टेबल मुकेश चौहान, कांस्टेबल मनोज मलिक आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours