हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां इस समय कोरोना के चलते देश के बुरे हालात पैदा हो रखे है और चारों ओर से मौत की खबर आ रही है, ऐसे में लोगो मे भयंकर डर बैठ गया है और ऊपर से श्मशान घाटों पर चिताओं का आंकड़ा दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कुछ मृत्यु ऐसी भी हो रही है, जिन्हें अग्नि देना वाला कोई नही है। पर एक कहावत है जिसका कोई नही होता उसका भगवान होता है। ऐसा जीता जाता उदाहरण हरिद्वार में वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में कनखल निवासी भूपेंद्र कुमार है, जी हां यह बात हम नही हरिद्वार धर्मनगरी के क्षेत्रवासी बोल रहे है। भूपेंद्र कुमार एक ऐसा शख्सियत है जो लोगों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझ बैठता है और उसका चंद घंटों में ही हल निकालने की क्षमता रखता है, आए दिन भूपेंद्र कुमार कनखल श्मशान घाट पर लोगो की मदद करते हुए देखे जा रहा है। उनमें समाजसेवी करने की काबिलियत के साथ-साथ कर्मठ, जुझारू ओर ईमानदारी की मिसाल भी हैं, भूपेंद्र कुमार व उनकी टीम द्वारा आए दिन कोरोना लावारिस डेड बॉडी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
यही नही कोई व्यक्ति उन्हें फ़ोन करके श्मशान घाट बोलाकर पैसे न होने के कारण लकड़ी लेने में अस्मर्थ है तो भूपेंद्र कुमार द्वारा उसका भी हल बड़ी आसानी से निकाल दिया जाता है और य हल भी सिर्फ और सिर्फ उनके द्वारा ही लकड़िया दान कर दी जाती है। जब इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज के प्रधान सम्पादक रजत चौहान ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया की जिसका कोई नही होता उसका भगवान होता है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा के रूप में मानी जाती है और हम लोगों की मदद के लिए दिन-रात खड़े हैं उन्होंने बताया की आए दिन श्मशान घाटों पर कोरोना संबंधित लावारिस डेड बॉडी आ रही है।
जिसको लेकर हमारी टीम उनका अंतिम संस्कार कर रही है, उन्होंने यह भी बताया कि आज भी हमारी टीम व एस०डी०आर०एफ के जवानों सहित पांच कोरोना सम्बन्धित लावारिस डेड बॉडी का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें बताया कि आज की जानकारी एसडीएम द्वारा भी अवगत कराई गई थी। आपको बता दें कि भूपेंद्र कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विश्व हिंदू संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्यकर्त हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours