हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्ष रंजिश के चलते आमने-सामने आ गए और अना धुन गोलियां चली। जिसमें एक पक्ष के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकी कई लोग गंभीर रूप से घायल बताई जा रहे हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेथिंल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया गोली चलने की सूचना मिली थी जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है और अन्य घायल लोगों का उपचार चल रहा है उन्होंने बताया तहरीर प्राप्त की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours