हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। रुड़की गंगनहर थाने मे सुबह 5 बजे सुनहरा रोड, इंद्रा बिहार से किसी व्यक्ति का कॉल आया। जिसमे कॉल करने वाले ने मनोज मैनवाल को बताया गया कि हमारे घर मे मरीज कोरोना पोजेटिव है, जिसके लिये ऑक्सीजन खत्म होने वाला है। मामले को गम्भीरता से लेते हुवे मनोज मैनवाल स्वयं कोरोना पोजेटिव होने के बाद भी जो ऑक्सीजन सिलेंडर खुद उपयोग कर रहे थे। उसको ही अपनी जान के परवाह किये बिना अपने समाजसेवी परिचित मनोज कुमार के द्वारा पीड़ित के घर ऑक्सिजन भिजवाई। समाजसेवी मनोज कुमार ने भी अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति के कमरे मे जाके ऑक्सीजन उपलब्ध कराया। मरीज को ऑक्सीजन मिलने के बाद अब मरीज ठीक महसूस कर रहा है। इस प्रकार विषम प्रस्तिथियो में थानाध्यक्ष मनोज की मानवता के चलते पुलिस को कॉल करने की उम्मीदे निराश नही हुई। इससे पूर्व भी मनोज मैनवाल अपने फर्ज के प्रति सदैव जागरूक होकर सक्रिय रहने के कारण रुड़की वासियों के दिल मे जगह बनाये हुवे है। यही ही नही उन्होंने कोरोना काल मे बुजर्गो की सेवा के लिए भी अलग टीम बनाई है, जिसमे उन्होंने अपना नम्बर सभी उम्रदराज लोगो को दिया हुवा है। जब भी बुज़र्ग लोग थाना प्रभारी मनोज को कॉल करते है तो आम जनता के फोन उठाने में जरा भी लापरवाही नही देखी गई। बल्कि समय चाहे दिन का हो या रात तुरन्त उस पर कार्यवाही करते हुवे आवश्यक मदद करते हैं। मरीज के घर वालो ने मनोज मैनवाल और समाजसेवी मनोज का आभार प्रकट किया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours