हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के वार्ड नं० 9 मोहल्ला आजादनगर निवासी प्रवीण कुमार ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आर० बी० एन० एम शुगर मिल लक्सर द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को रुकवाए जाने को लेकर सौंपा व प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री और हरिद्वार जिलाधिकारी को की गई। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पिछले काफी समय से आर० बी० एन० एस शुगर मिल लक्सर द्वारा एक आसवानी इकाई संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा है कि मुक्त इकाई मौजा गांव खेड़ा तहसील लक्सर के खसरा नंबर 217 के रकबई पर निर्मित है। जो सरकारी भूमि तालाब पर स्थित है। 
उन्होंने कहा जिसकी पुष्टि लक्सर तहसील प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा भी अपनी जांच रिपोर्ट में की जा चुकी है। इस संबंध में एक वाद पंजीकरण संख्या 107 बटे 2019, फाइलिंग संख्या 6257 बटे 2019 माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी लक्सर शुगर मिल द्वारा गैर कानूनी तरीके से अपनी उक्त आसमानी इकाई को विस्तार देने के लिए निर्माण किया जा रहा है। जबकि वह भूमि सरकारी तालाब विवादित भूमि है। उन्होंने ज्ञापन में अधिकारी गणों और प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से शुगर मिल लक्सर द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाए जाने की मांग की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours