हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना महामारी के कारण पहले कुंभ और अब चार धाम यात्रा को स्थगित करने से हरिद्वार का व्यापार चौपट हो चुका है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी खराब हो रही है। जिसको लेकर हरिद्वार के मुख्य बाजार के आक्रोशित व्यापारियों ने हाथों में कटोरा लेकर भीख मांग कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। नाराज व्यापारी संजय तिरवाल, सागर कुमार का कहना है कि राज्य सरकार पहले कुंभ मेले को सांकेतिक रुप से किया और अब चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। जिससे लंबे समय से हरिद्वार का व्यापार चौपट हो गया है। सरकार को व्यापारी वर्ग का ख्याल करते हुए विशेष पैकेज देना चाहिए। उन्होंने कहां जिस तरह से दूसरे राज्यों में चुनावों के दौरान पार्टियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। उसी तरह लॉकडाउन और कर्फ्यू से प्रभावित लोगों की जीविका के बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो हरिद्वार के व्यापारियों को सड़कों पर भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours