हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जहां रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा, किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता। यह पंक्तियां आज के दौर में हर उस व्यक्ति, कर्मचारी और अधिकारी को समर्पित है, जो कि कोरोना वायरस के मद्देनजर अपने निजी हितों को दरकिनार कर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा है। समाज के ऐसे ही कुछ प्रहरी है, जो कि मुश्किलें आने के बाद भी समाज के प्रति अपने कर्तव्य को बाखूबी निभा रहे हैं। ऐसे ही एक अधिकारी हैं। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह जो अपने कर्तव्य के प्रति धनी, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने पहचाने जाते हैं। वह जिस तरह कोरोना काल कर्फ्यू में जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाओं को संभाल कर कोविड-19 की चैन को तोड़ने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं वह तारीफ के काबिल है। चाहे वह कर्फ्यू में बिना किसी कार्य के घूमते व्यक्तियों को कड़ी नसीहत हो, कोविड-19 की गाइडलाइनो का पालन कराना हो, या कड़ी धूप में अपने फर्ज को निभाते हुए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाना, या जरूरतमंद को उनके स्थान तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य हो। या फिर उच्चधिकारियों के आदेशों को धरातल पर उतारना हो, वह पूर्ण निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभा कर जनता की सच्ची सेवा में लगे हैं। 2020 में भी उन्होंने कोरोना काल की चेन तोड़ने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था और अपने पद की जिम्मेदारी का निर्वहन बड़ी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की हर समस्या का समाधान निकाल कर पूरा किया। जो उनके कर्मठ, ईमानदार और निष्ठावान अधिकारी के होने का दावा करता है। वही सरलभाषी, सादगी, अच्छे अनेकों गुणो के धनी सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ खड़े रहकर बुराई को खत्म करने का पूरा प्रयास भी करते है। जैसा कि स्मैक, नशे के खिलाफ कुछ दिनो पहले एसटीएफ द्वारा छापामारी की गयी थी, और उक्त छापामारी में सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान सराहनीय रहा है। जिससे नशे, स्मैक के कारोबार की चैन टूटी है। वही ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नही शिक्षा दो अभियान के माध्यम से भी उन्होंने बच्चों के जीवन में उजाले की किरण ला चुके है और अभय प्रताप सिंह के इस प्रयास से काफी बच्चे शिक्षा की मुख्य धारा से भी जुड़ चुके है। वही कोरोना काल में जिलाधिकारी द्वारा हर की पैड़ी पर अस्थि प्रवाहित करने वालों की सुविधा के दृष्टिगत कुछ शर्तों के साथ रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी गई है। उन शर्तों और आदेशों का उल्लंघन ना हो और कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप पर प्रहार कर उसको रोका जा सके, उसके लिए भी सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह रेस्टोरेंट संचालकों को नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक भी कर रहें है। और रेस्टोरेंट के अंदर बैठाकर खाना ना खिलाने, बाहर से ही फूड पैकेज बनाकर यात्रियों को सर्व करें या हो सके तो होटल, धर्मशाला में रूम डिलीवरी करने के आदेश भी दे रहे हैं। और नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी देकर उनको अवगत भी कराया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours