हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार के द्वारा चलाए जा रहे हैं कोविड सेवा अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे रक्तदान अभियान को आगे बढाते हुए विद्यार्थी परिषद ने आज बृहस्पतिवार को जगजीतपुर के मां गंगा ब्लड बैंक में कोरोना मरीजों के लिए 6 यूनिट ब्लड दान किया गया। कोरोना जैसी महामारी में भी विद्यार्थी परिषद समाज के बीच में एवं करुणा मरीजों के बीच में रहकर सेवा का कार्य कर रहा है उसी क्रम में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आज मां गंगा ब्लड बैंक पहुंचे और जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान कर मानवता कि मिसाल दी है। इससे पहले भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हर समय सक्रिय रूप से आगे बढ़कर कोरोना मरीजों कि सेवा कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत समय समय पर मास्क और सैनेटाइजर बाटे गए हैं। एवम बहुत से गम्भीर मरीजों के लिए प्लाजमा भी दान दिया है। प्रदेश मंत्री काजल थापा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं कि प्रथमिकता इस समय मरीजों का स्वास्थ है। इसलिए हमारे सभी कार्यकर्ता 24 घंटे 7 दिन सक्रिय रूप से मरीजों कि सेवा में लगे हुए हैं एवम उन्हे आवश्यक सेवाएं जैसे ऑक्सीजन, प्लाजमा, रक्त आदि सुविधाए भी समय पर पहुंचा रहे है। और इस कोरोना महामारी के दौरान निरन्तर इस अभियान को जारी रखेंगे साथ ही साथ उन्होने बताया कि आने वाली 9 मई को विद्यार्थी परिषद एक बड़ा रक्तदान शिविर मां गंगा ब्लड बैंक में लगाने जा रहा है। जिसमे एक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रक्त दान करने वाले हैं, उन्होने नगर के और भी लोगो से इस अभियान में जुड़ने कि अपील करी है। वहीं दूसरे और मौके पर उपस्थित नगर सह मंत्री आदर्श कश्यप ने कहा कि नगर व देश के सभी युवाओं को इस समय आगे बढ़कर आना चाहिए और वैक्सीनेशन से पहले अपना रक्त जरूर दान करना चाहिए। मौके पर रक्तदाता प्रभाकर, राजन, आकाश कश्यप, हर्ष राजपूत, दीपक भंडारी व सौरव चौधरी आदि उपस्थित रहें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours