हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार ने आज शिवालिक नगर में फैक्ट्रियों के गरीब व जरूरतमंद कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। बता दें कि पिछले 1 महीने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की सेवा में लगा हुआ है और इस कार्य को कोविड सेवा अभियान के तौर पर चला रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज विद्यार्थी परिषद ने शिवालिक नगर सलेमपुर चौक के पास एक कैंप लगाकर 198 लोगों को सैनिटाइजर और 1030 लोगो को मास्क  वितरित किए। इससे पहले भी विद्यार्थी परिषद ने जगह जगह अपने कैंप लगाकर लोगों के बीच कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया था। जिला संयोजक राहुल चौधरी ने कहा की इस भीषण महामारी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह जिम्मेदारी उठाई है कि वह समाज में कोरोना मरीजों के बीच रहकर उनकी सेवा का कार्य करेगी एवं जरूरतमंद लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित करेगी। हमारे सभी कार्यकर्ता समाज की सेवा के लिए लगे हुए हैं और जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर मंत्री अमन कुशवाहा ने कहा कि लोगों तक कोरोना महामारी से लड़ने के आवश्यक सामानों को पहुंचाना जरूरी है, जिसमें मास्क और सैनिटाइजर बहुत ही महत्वपूर्ण हथियार है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समाज में सेवा कार्य के साथ-साथ जागरूकता फैलाने का काम भी निरंतर करता आ रहा है। मौके पर पुष्पेंद्र, अंकुर, शैलेश त्रिपाठी, दीपांशु, आकाश व आशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours