हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। दूधाधारी बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल में बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दूधाधारी अस्पताल के पास आक्रोश प्रकट किया। सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि मेला प्रशासन द्वारा तैयार किये गए 500 बेड के दूधाधारी बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल में व्यवस्था बदहाल है। भर्ती हो रखे मरीजो को देखने वाला कोई नही है। अंदर से कुछ वीडियो आ रही है जिसमे वीडियो में दिखाया जा रहा है कि अस्पताल बदहाली का हाल यह है कि अंदर साफ सफाई का बुरा हाल है। चारो तरफ मक्खीया ओर गंदगी ही गंदगी है। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल व महानगर अध्यक्ष आकास भाटी ने कहा कि पूरा कोविड सेंटर लाशो से भरा हुआ है डॉक्टर मरीजो को देखने को तैयार नहीं है। और अस्पताल के बाहर मुख्यमंत्री जी के हरिद्वार आगमन के लिए सड़कों पर चुना डलवाया जा रहा है। हरिद्वार विधायक जो आपदा के इन दिनों में पिछले महीनों से गायब थे। अचानक सड़क पर आकर झूठे फोन अधिकारियों को मिलाकर दिखावे का ढोंग कर रहा है। शहर की जनता सब देख रही है। कि इन्होंने इस आपदा में शहरवासियो के लिए कोई कार्य नही किये है। तुषार कपिल ने कहा उनके एक मित्र के परिजन बीमार है उन्हें वेंटिलेटर की आवश्यकता है। हरिद्वार सीएमओ को सुबह से कई बार फोन कर चुके है पर कोई फोन उठाने को तैयार नही है। ब्लॉक महासचिव एकलव्य गोस्वामी व शुभम जोशी ने कहा पूरे शहर में मरीजो को बेड मिलना मुश्किल हो गया है। सिफारिस करने गिड़गिड़ाने के बाद बेड मिल रहे है। ऑक्सीजन की काला बाजारी चल रही है। एम्बुलेंस वाले मन माने पैसे मांग रहे है। पर इस भाजपा की सरकार में अधिकारी चेन की नींद सो रहे है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours