हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एलोपैथी प्रणाली पर की गई बाबा रामदेव की विवादित टिप्पणी पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। आक्रोशित यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी मात्रा में पंतजलि योगपीठ गेट पर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा रामदेव को, लाला रामदेव कहते हुए जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। वही यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उपाध्यक्ष सुमित चौधरी और रवि बहादुर जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस हरिद्वार ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सक अपनी जान को जुखिम में डालकर कोराना मरीजों की सेवा में जुटा हैं। और पूरा देश एलोपैथी और सेवा में लगे डॉक्टरों का सम्मान भी कर रहा है। लेकिन बाबा रामदेव का बयान आपत्तिजनक है। जो चिकित्सकों का मनोबल तोड़ने वाला है। जिसे कांग्रेस का कार्यकर्ता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। वही मौके पर पहुंची रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें बाबा रामदेव पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours