हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खबर हरिद्वार के लक्सर से हैं जहां क्षेत्र के दर्जनों प्रधानों के साथ लोक निर्माण विभाग के दफ्तर पहुंचे जन विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुशल पाल सैनी के नेतृत्व में प्रधानों ने सुल्तानपुर से पंचवेली बाणगंगा पुल तक चल रहे सड़क के घटिया निर्माण को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा जो सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उसमें घटिया टाइल्स लगाकर निर्माण कराया जा रहा है। और सड़क की चौड़ाई भी कम कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सड़क सैकड़ों गांव को जोड़ती है। जिस पर हर समय भारी, भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसीलिए सड़क को हॉट मिक्स से बनाए जाना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने ज्ञापन में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग कि है वह इंटरलॉकिंग टाइल्स की जगह हॉट मिक्स से सड़क का निर्माण कार्य कराएं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours