हरिद्वार की गूंज (24*7)   

(रजत चौहान) हरिद्वार। आज हरिद्वार में पंचायती निरंजनी अखाड़ा मायापुर में प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट पर मंदिर के पुजारी एवं श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के महंत रवि पुरी महाराज ने माँ मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पुरी महाराज के स्वस्थ होने के लिए माँ गंगा की पूजा अर्चना के साथ उनके स्वस्थ होने की कामना की।
इसके साथ-साथ सम्पूर्ण देश में फैली कोरोना महामारी से पीड़ितो के लिए भी माँ गंगा से उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की, महंत रवि पुरी महाराज ने बताया कि कोरोना काल में महंत रविन्द्र पुरी महाराज ने सरकार से लेकर सभी जरूरत मंदों की भी काफी मदद की, महंत रवि पुरी ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए सभी को सरकार की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए और सभी को मॉस्क,सैनिटाइजर एवं दो गज की दूरी का विशेष कर ध्यान रखना होगा, जभी जा कर सभी देश वासी सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सकेंगें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours